UDYAM-CG-10-0014753

Blog

ग्राम पंचायत देवपहरी का मितानिन दिवस जनपद सदस्य पुरनसिंह मंझवार निवास में आयोजन

कोरबा (18जनवरी) कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र उपतहसील लेमरू के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी का 2023 का मितानिन दिवस आज 18 जनवरी को देवपहरी पंचायत के आश्रित ग्राम हरदीमहुआ जनपद सदस्य श्री पूरन सिंह मंझवार जी के निवास स्थान पर धूम धाम से मनाया गया।इस अवसर पर मितानिनों के मुख्य मास्टर ट्रेनर श्री जलसी यादव के गरिमा मय उपस्थिति में इस बार का मितानिन दिवस धूम धाम से मनाया गया।
मितानिन दिवस के शुभ अवसर पर जनपद सदस्य श्री पूरन सिंह मंझवार जी के अगुवाई में देवपहरी पंचायत के सभी गांव के मितानिनों को सूचित कर उन्हे अपने निवास स्थान बुलाकर ससम्मान सहित निरंतर लोगों की स्वास्थ्य की चिंतन करने वाली मितानिनों को साड़ी भेंटकर अपने उद्बोधन में कहा कि हमे इनका चिंतन करना चाहिए,इन्हे जो भी मिलता है मानदेय मिलता ही है लेकिन इनकी सेवाभाव के लिए सम्मान करना जरूरी है ताकि प्रोत्साहन मिलता रहे और आगे भी निरंतर सेवा करते रहे। समस्त जनप्रतिनिधियों को आगे बढ़कर मितानिनों को मितानिन दिवस पर पूरे हर्षोल्लास पूर्वक मनाने के लिए तैयार रहना होगा। अपने जनपद सदस्य पूरन सिंह मंझवार जी को छत्तीसगढ़ संवाद समाचार के सह संपादक चंद्रा कुमार राठिया (एकल अभियान समाज सेवी)ने आभार व्यक्त किए हैं।

Related Articles

Back to top button