नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने तस्करों के पास से 96 किलो गांजा जब्त किया है. जब्त गांजे की कीमत 7 लाख 68 हजार बताई जा रही है. पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.बता दें कि पिथौरा नेशनल हाइवे टोल प्लाजा के पास मुखबिर की सूचना से पेट्रोलिंग पार्टी को जानकारी मिली कि उड़ीसा से गांजा आ रहा है. जिसके बाद चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांंजे के साथ धरदबोचा. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि ओडिशा से रायपुर गांजा छोड़ने का मुझे पांच हजार दिया गया. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की गई. जानकारी के अनुसार, ओडिशा से गांजा खरीदकर अन्य राज्यों में 10 गुना अधिक कीमतों में बेचा जाता है. जिसके चलते लगातार ओडिशा से गांजा परिवहन का खेल धड़ल्ले से चल रहा है. जबकि बॉर्डर एरिया में नाका लगाकर सभी गाड़ियों को चेक किया जाता है, फिर गांजा गाड़ी कैसे पार हुई. देखना यह होगा बड़े अधिकारी बॉर्डर पर बैठे कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई करते हैं.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

