प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का असम दौरे का आज दूसरा दिन है। आज सुबह-सुबह प्रधानमंत्री मोदी काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे और जंगल सफारी का आनंद लिया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुबह-सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने हाथी की सवारी की और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की प्राकृतिक सुंदरता को निहारा।काजीरंगा नेशनल पार्क के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार सुबह असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व पहुंचे। यहां उन्होंने हाथी और जीप की सवारी की। पीएम मोदी ने 2 दिवसीय दौरे में करीब 18,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

