कोरबा (17जनवरी)अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राण-प्रतिष्ठा दिवस पर जिले में वृहद रूप से भक्तिमय कार्यक्रमों का विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर आयोजन होगा। उपरोक्त आयोजन की विस्तृत रूप रेखा के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजनों एवं मानस मंडलियों के समन्वय और सहयोग से नगरीय निकायों एवं पंचायतों में रामायण मानस गायन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस हेतु राज्य शासन द्वारा कार्यक्रम आयोजन के संदर्भ में दिशा-निर्देश जारी किए। जिले में पंजीकृत एवं क्रियाशील मानस मंडलियों को प्रोत्साहन स्वरूप 5000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने पंचायत एवं नगरीय निकायों व जिला स्तर पर रामायण मानस गान कार्यक्रम आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को सौपें गए कार्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।

